फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिकार बचाओ सम्मेलन के बहाने दलित-मुस्लिम एकता पर दिया जोर

विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भाईचारा बनाओ अधिकार बचाओ सम्मेलन के माध्यम से भीम आर्मी और कौमी भाईचारा मंच के नेताओं ने प्रदेश के दलितों व मुस्लिमों को एक मंच पर आने का संदेश दिया।
विज्ञापन

आईआईएम कॉलेज के पास स्थित बारात घर में आयोजित सम्मेलन में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने गोकशी के नाम पर हिंसा, फर्जी मुकदमों में युवाओं को फंसाने और मस्जिदों को गिराए जाने की घटनाओं पर चिंता जताई। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने मुस्लिमों व दलितों का आह्वान किया कि अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करें। इस दौरान ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन यूथ के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद मियां, पसमांदा समाज के अध्यक्ष मकसूद अंसारी, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव, आमिर साबरी, सैयद रजा हैदर, भारत सिंह आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्फ संशोधन बिल रद्द करने, मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून बनाने और हेट स्पीच की स्पष्ट परिभाषा तय करने की मांग का प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भी भेजा गया। बुद्ध गया मंदिर को बौद्धों को सौंपने और ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति लगाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें