लखनऊ। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आयोजित वार्षिक कार्यक्रम संरक्षण क्षमता महोत्सव में हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अपनाने व पर्यावरण स्वच्छता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सभी को संरक्षण क्षमता महोत्सव की शपथ दिलाई। स्कूली छात्रों से ऊर्जा संरक्षण पर संवाद कर ऊर्जा संरक्षण रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) व आईओसी के राज्य प्रमुख राजेश सिंह, आईओसी के मुख्य महाप्रबंधक रिटेल हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विनीत चोपड़ा उप प्रबंधक वितरण रिटेल भारत पेट्रोलियम आदि मौजूद रहे।