फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी फुल, लौटाए गए मरीज

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी फूल
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी सोमवार को ओवरलोड हो गई। मरीजों की भारी भीड़ इमरजेंसी में उमड़ पड़ी। भर्ती होने के लिए मरीज इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर बरामदे तक पड़े थे। भर्ती के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं सामान्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस कर दिया गया। दोपहर बाद हालात बेकाबू हुए तो डॉक्टरों ने बेड खाली न होने का हवाला देकर उन्हें सिविल अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों का बहुत अधिक लोड है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 52 बेड हैं। 20 से अधिक स्ट्रेचर हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे केजीएमयू समेत अन्य जिलों से मरीज आना शुरू हो गए। करीब 100 से अधिक मरीजों की भर्ती हो गई। तीन बजते ही इमरजेंसी ओवरलोड हो गई। इमरजेंसी फुल होने पर डॉक्टरों ने भर्ती के लिए हाथ खड़े कर दिए। सामान्य मरीजाें को प्राथमिक उपचार देकर वापस कर दिया गया।
गोंडा से आए मरीज सुनील को बेड खाली न होने का हवाला देकर सिविल अस्पताल भेजा गया। तीमारदार रामकुमार ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में बेड खाली न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। मामले की जानकारी अफसरों को दी गई। इसके बाद इमरजेंसी से मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कराकर अति गंभीर मरीजाें की भर्ती शुरू हो सकी। निदेशक डॉ. राजीव लोचन के मुताबिक, मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। कहा, दूसरे संस्थानों से भी मरीज रेफर होकर आ रहे हैं। कहा, किसी भी मरीज को लौटाया नहीं जा रहा है।

बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें