फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान हादसा टला, बाल-बाल बचीं मायावती

Mon, 14 Apr 2014 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के कारण ताबड़तोड़ रैलियां कर रही बसपा सुप्रीमो मायावती आज बाल बाल बच गईं। वह जिस विमान में थी उसका पहिया जाम हो गया। जिससे कि पाइलेट को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
विज्ञापन


मायावती आज एक रैली को संबोधित करने के लिए मुंबई गई हुई थी। जहां से वह वापस लखनऊ आ रही थी लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान को अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी।

मायावती के साथ सतीश चंद्र मिश्रा, उनके पीए विवेक और पार्टी के कई सदस्य विमान में सवार थे।

विमान के सुरक्षित उतर जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली, सभी सदस्यों को सुरिक्षत स्थान पर भेज दिया गया है।

पहिए का पिन‌ निकला

सूत्रों का कहना है कि मायावती जिस विमान में सवार थी उसके पहिए का पिन निकल गया था जिससे कि उसे इधर उधर मोड़ना संभव नहीं था। अतः इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

अधिकारियों का कहना है कि यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन अब टल गया।

विमान में खराबी की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर एहतियात के सारे इंतजाम कर लिए गए थे, एंबुलेंस बुला ली गई थी और गाड़ियों की व्यवस्‍था कर ली गई थी।

इस दौरान हवाई अड्डे पर अफरा तफरी का माहौल मच गया था, लैंडिंग के वक्त विमान का हाइवे पर किसी तरह रोका गया।
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों की हुई अनदेखी

यह भी कहा जा रहा है कि मायावती इन दिनों देश भर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं, जिससे कि ऐसी चूक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह एक छोटा एयरक्राफ्ट था, जिससे कि नियंत्रित किया जा सका।

गौरतलब है कि इन दिनों देश के सभी बड़े नेता देश भर में रैलियां कर रहे हैं, जिसमें एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक जाने के लिए हवाई जहाज और हल्के एयरक्राफ्ट का प्रयोग किया जा रहा है।

यह अपने तरह की पहली घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें