फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के साथ गहराया बिजली का संकट, चरमराई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चौपट हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक लो वोल्टेज व ट्रिपिंग जारी है। ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे में सिर्फ चार से पांच घंटे आपूर्ति हो पा रही है। जबकि, शहर में ट्रिपिंग व जर्जर तारों के टूटने की वजह से लोग परेशान हैं। बिजली की आवाजाही से इलेक्ट्रानिक उपकरण जल्द खराब हो रहे हैं। जिले वासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में दिन से लेकर रात तक कई टुकड़ों में घंटों आपूर्ति गुल रही। रात में आधा-आधा घंटे की विद्युत कटौती हुई। मंगलवार सुबह भी सिलसिला जारी है। नवीन चौक के पास ट्रांसफॉर्मर में खराब आने से आपूर्ति बंद रही। यहां पर भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। कांशीराम कालोनी के देवेंद्र पांडेय का कहना है बार-बार कटौती होने से रात में सोना मुहाल हो गया।
दिन में तेज गर्मी पड़ रही थी तो पंखा चलाकर राहत पाने की उम्मीद कर रहे थे, कटौती की वजह से गर्मी में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ी।
सिटी पॉवर हाउस से जुड़े मोहल्ले विजयलक्ष्मी नगर, अंबेडकर नगर, घूरामऊ बंगला सहित कई मोहल्लों में दोपहर तीन से चार बजे के बीच एक घंटे तक तक बिजली गुल रही। इसके बाद आपूर्ति आई तो ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। यही हालात शहर के अन्य मोहल्लों में दिखाई दिए। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि गर्मी की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट आई थी। अब इसे दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

छह घंटे भी आपूर्ति मिलना मुश्किल
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे में 24 घंटे में महज छह से सात घंटे ही आपूर्ति आई है। वह भी ट्रिपिंग का शिकार हो गई। लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। मिश्रिख कस्बे के बाशिंदों का कहना है एक दिन में महज पांच से छह घंटे ही लाइट मिल सकी है। दिन में बराबर ट्रिपिंग होती रहती है। इसी वजह से एक तो इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो रहे हैं, वहीं गर्मी से निजात मिलना मुश्किल हो जाती है। जेई अंबरीष कुमार ने बताया गर्मियों में तेज तपिश होने से जंपर जल रहे है । मोहल्ला रन्नूुपुर, मोहल्ला दौलतपुर, मोहल्ला थोक अधिक घरों में एसी का लोड अधिक आ रहा है। इससे जंपर उड़ जाते है।
रेउसा में 25 से अधिक गांवों में बिजली का बुरा हाल
रेउसा (सीतापुर)। बभवाना पॉवर हाउस से जुड़े गांवों में बिजली आने जाने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों का कहना है कब बिजली आ रही है और कब चली जाती है। इसका पता लगाना मुश्किल हो रहा है। मुश्किल से चार से पांच घंटे ही आपूर्ति आती है। वह भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जाती है।
ग्राम पंचायत खरौंहा, सेवता, ईरापुर, सुतौली, किशोरगंज, दलपतपुर, गौहनिया, पुरैनी, बोहरा, खुरवलिया, सिकौहा, पिपरा, फर्र खरहरा, भिठना, नगरौली, कुशमौरा, सिरसा, चौंसा, पकौरी, मंगलपुरवा सहित 25 से अधिक गांवों में बिजली के हालात बहुत ही खराब है। रोस्टर के मुताबिक, बिजली मिलना मुश्किल हो रही है। पंकज, कमलू, अंकेश कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने सही ढंग से आपूर्ति किए जाने की मांग की है। एसडीओ शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रोस्टिंग ऊपर से ही होती है। पॉवर हाउस से नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें