फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शे में उतरा करंट, चपेट में आकर मासूम झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर इलाके के फरीदपुर में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान उतरे करंट से एक मासूम झुलस गया। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी सियाराम के घर उनका नाती मुशियाना निवासी दिवाकर (5) पुत्र दयाराम आया हुआ था। मंगलवार सुबह ई-रिक्शा की बैटरी की चार्जिंग की जा रही थी। तभी ई रिक्शा में करंट उतर आया। बालक के ई-रिक्शा को छूते ही गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने कड़ी मशक्क्त कर बालक को करंट से छुड़ाया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें