लखनऊ। पुलिस प्रवर्तन दल ने बुधवार को पुराने शहर के चार इलाकों में छापा मारकर 119 ई रिक्शे और ई ऑटो में 93 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है। सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मध्यांचल निगम की प्रवक्ता शालिनी के मुताबिक, रामगंज हुसैनाबाद निवासी अफसाना के गैराज में 40 ई रिक्शे, दौलतगंज निवासी गुरुदयाल तिवारी के गैराज में 30 ई रिक्शे, मिश्रीबाग, बालागंज निवासी साबिर के गैराज में सात ई रिक्शे व 11 ई ऑटो, सलीम के गैराज में सात ई रिक्शे, तंबाकू मंडी, चौपटिया निवासी मोहम्मद सलमान के गैराज में 12 ई रिक्शे व 12 ई ऑटो चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे।