फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर वसूला 84,500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
नगर निगम ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन और गंदगी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बुधवार को 84,500 रुपये का जुर्माना वसूला। करीब पांच किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की।
विज्ञापन


नगर निगम जोन सात के जोनल अधिकारी रिपुदमन सिंह के नेतृत्व में देवा रोड, टाटा टेल्को और शिवपुरी मोड़ के आसपास अभियान चला। इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन मिलने पर दुकानदारों से 54,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम जोन आठ में उतरेठिया से पीजीआई क्षेत्र में 20 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। गंदगी पर 13,000 रुपये और प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें