फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातः 100 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, बनेंगे नए उपकेंद्र

Fri, 03 Jan 2020 11:01 AM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चौक गोल दरवाजे में बिजली के तार का मकड़जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ की 20 लाख की आबादी को गर्मी में बिजली संकट से बचाने के इंतजाम होने लगे हैं। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से सुधार कार्य कराए जाएंगे। इसमें बिजली सप्लाई में बाधा डालने वाले जर्जर तार व उनके मकड़जाल को हटाया जाएगा। इनकी जगह एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही चार नए उपकेंद्र और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह कार्ययोजना मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने तैयार की है। अनुमानित 100 करोड़ के स्टीमेट में 43 करोड़ एबीसी पर, 31 करोड़ नए उपकेंद्र-लाइन व 26 करोड़ रुपये ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने में खर्च होंगे।  

40 हजार लोगाें के लिए बनेंगे उपकेंद्र
राजधानी में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 40 हजार लोगों की सुविधा के लिए चार उपकेंद्र बनेंगे। मुख्य अभियंता ट्रांस गोमती प्रदीप कक्कड़ के मुताबिक ये 33/11 केवी उपकेंद्र अमराई चिनहट, फैजुल्लागंज-द्वितीय (दाउदनगर), राजकीय महिला पॉलीटेक्निक एवं विक्रमादित्य मार्ग हैं। इनके बनने से आसपास के दूसरे उपकेंद्र जो अब तक ओवरलोड या ठीक से बिजली सप्लाई नहीं कर पा रहे थे, उनकी समस्या हल होगी।

विज्ञापन

इन जगहों के तार बदले जाएंगे

यहां के जर्जर तार बदले जाएंगे
तेलीबाग, साउथ सिटी, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद, आशियाना, मोहान रोड, वृंदावन कॉलोनी, ठाकुरगंज, राधा ग्राम, बालागंज, रस्तोगीनगर, सरफराजगंज, मल्लाही टोला, दौलतगंज, हुसैनाबाद, मुफ्तीगंज, रामगंज, मोहिनीपुरवा, शीश महल, चौक, चौपटियां, माली खां सराय, लाजपतनगर, मेडिकल कॉलेज, पाटानाला रोड, काश्मीरी मोहल्ला, लाजपतनगर, जगत नरायन रोड, अकबरी गेट, पाटानाला, नक्खास, नादान महल रोड, बिल्लौचपुरा, अशर्फाबाद, अहियागंज, राजा बाजार, सिटी स्टेशन, रेेजीडेंसी, वजीरगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज, नजीराबाद, श्रीराम रोड, गुइन रोड, बारूद खाना, गोलागंज, कैसरबाग, लाटूश रोड, बांसमंडी, नाका, चारबाग, मवैया, आलमबाग, चंदरनगर, आदर्शनगर, वीआईपी रोड, डालीगंज, मुकारिमनगर, नेहरूनगर, मोहन मीकिन रोड, लखनऊ विश्वविद्यालय, निशातगंज, बाबूगंज और लाहौरगंज, विकासनगर, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड, खदरा, लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर, न्यू हैदराबाद, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, भरतनगर, प्रीतिनगर, जानकीपुरम, मड़ियांव, इंदिरानगर सेक्टर 14, मुंशीपुलिया, फैजाबाद रोड, भूतनाथ मार्केट, चिनहट, कमता।
 
विज्ञापन

देखें- किस मद में कितना कार्य

किस मद में कितना कार्य
1126 किमी एबीसी लगाएंगे           
3737 नए पोल लगेंगे            
04 नए उपकेंद्र बनेंगे
10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी

गर्मी से पहले बदल जाएंगे जर्जर तार
राजधानी के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में गर्मी शुरू होने से पहले एलटी लाइन के जर्जर तार बदल दिए जाएंगे। इनकी जगह एरियल बंच कंडक्टर लगाए जाएंगे। इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा और हादसे कम होंगे। - संजय गोयल, प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें