फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिवारीनगर में पूरी रात 35 घरों की बंद रही बिजली, पीड़ितों ने दूसरे उपकेंद्र में दर्ज करा दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एफसीआई उपकेंद्र के तहत तिवारीनगर में रविवार की पूरी रात 35 घरों की बिजली गुल रही। हालांकि, इसमें पीड़ितों की गलती मानी जा रही है, मगर उपकेंद्र कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, तिवारीनगर के बिजली संकट से परेशान लोगों ने रात करीब 11 सरोसा भरोसा उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई थी, मगर यह इलाका एफसीआई उपकेंद्र के अधीन होने के कारण बिजली संकट की समस्या का निराकरण सोमवार सुबह छह बजे हो सका। एफसीआई उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि 11 केवी लाइन का फ्यूज उड़ने से बिजली गुल हुई थी। उनके पास समय से शिकायत न पहुंचने के कारण 35 परिवार रात 11 से सुबह 11 बजे तक बिजली विहीन रहे।
उधर, ऐशबाग के बाजारखाला इलाके में रविवार रात 11:30 बजे कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर की लोड बैलेंसिंग बिगड़ गई, जिससे उपभोक्ताओं को पूरी रात सामान्य रूप से बिजली नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह 11 बजे टीम ने आपूर्ति सामान्य की। इस दौरान करीब 200 परिवार परेशान रहे।
विज्ञापन

यहां भी रहा संकट
उतरेठिया ओल्ड उपकेंद्र के तहत एकतानगर के ट्रांसफार्मर की लीड में आग लग गई, जिससे एक घंटे तक उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे।
हरिहरपुर उपकेंद्र के निलमथा में ट्राली में आई खराबी के कारण 30 घंटे तक बिजली संकट रहा, जबकि शारदानगर एवं महानगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली ठप हो गई, मगर दूसरे विकल्प से बिजली को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें