फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बहाल की जाए बिजली आपूर्ति : श्रीकांत शर्मा

Mon, 27 Apr 2020 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अभियंताओं को आंधी व बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंधी और बारिश की वजह से जिन क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई है वहां मेंटिनेंस का काम तेजी से कराया जाए। टूटे पोल और तार को ठीक कराकर आपूर्ति व्यवस्था सामान्य की जाए तथा गांवों व शहरों में रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सोमवार को शक्तिभवन से आगरा व अलीगढ़ मंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर लॉकडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, अलीगढ़, हाथरस व मैनपुरी के सांसद, मंत्री विधायकों के साथ जूनियर इंजीनयर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल थे। 

उन्होंने कहा कि कृषि फीडरों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए जिससे किसानो खेतों की सिंचाई, गेहूं की मड़ाई व अन्य कृषि संबंधी कार्य करने में कठिनाई न हो। सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशक इसकी विशेष समीक्षा व निगरानी करें।
विज्ञापन


शर्मा ने गर्मी में बिजली की मांग में बढ़ोतरी के मद्देनजर जिलों में पर्याप्त वितरण ट्रांसफार्मर, पोल, तार व अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को इसकी जिलेवार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें