फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का होम डिस्ट्रिक्ट मथुरा ही बिजली चोरी में दूसरे नंबर पर

Wed, 04 Apr 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश के 14 क्षेत्रों में लाइन हानियां (बिजली चोरी) कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। इनमें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का गृह जिला मथुरा भी शामिल है। केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री आरके सिंह ने प्रमुख सचिव ऊर्जा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस पर नाराजगी जताई और यूपी को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


समीक्षा में पता चला कि देश के 150 वितरण क्षेत्र ऐसे हैं जहां लाइन हानियां 40 फीसदी से ज्यादा हैं। इनमें सिर्फ यूपी के ही 48 क्षेत्र हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने यूपी में चल रही सुधार प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कॉन्फ्रेंसिंग के बाद प्रमुख सचिव ऊर्जा ने संबंधित क्षेत्रों के प्रबंध निदेशकों से जवाब-तलब किया है।

प्रमुख सचिव ने साफ  कहा है कि अगर बिजली चोरी नहीं रुकी और लाइन हानियां कम नहीं हुईं तो संबंधित अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थनगर में 79 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगे हैं तो शामली में ऐसे उपभोक्ता 66 फीसदी हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ऊर्जा ने कहा कि प्रदेश में मीटरों की कमी नहीं है, लेकिन स्थानीय अफसरों की लापरवाही से मीटर नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

अफसरों पर कार्रवाई होगी

प्रदेश में लाइन हानियां कम करने के लिए कोशिशें हो रही हैं। जिन क्षेत्रों में लाइन हानियां बढ़ी हैं वहां के अफसरों पर कार्रवाई होगी। ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों के प्रबंध निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई है।
- आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, ऊर्जा

इन क्षेत्रों में बढ़ी लाइन हानी (क्रमवार)
चित्रकूट, मथुरा, ललितपुर, हाथरस, उरई, तिलहर, सुल्तानपुर, रामसनेहीघाट, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, आजमगढ़, शामली, आलूमंडी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें