रायबरेली। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी में बॉयलर के रिसाव से बंद हुई यूनिट नंबर पांच शनिवार रात चालू कर दी गई। रविवार सुबह बिजली उत्पादन शुरू होने से परियोजना में बिजली उत्पादन सामान्य हो गया है।
एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर पांच 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। इस यूनिट को सितंबर माह में वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद किया गया था। वार्षिक अनुरक्षण के बाद 22 अक्तूबर को यूनिट चालू की गई, लेकिन बॉयलर में रिसाव से 31 अक्तूबर की सुबह यूनिट बंद हो गई थी।
परियोजना के अधिकारी ने उसकी मरम्मत का काम शुरू कराया। शनिवार को यूनिट की खराबी दूर कर रात लगभग 11 बजे इसे चालू किया गया। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट को मरम्मत के बाद चालू किया गया है। इस समय सभी यूनिटों से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।