फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्युत समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत कटौती और अनियोजित शटडाउन से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को उन्होंने अपने इंदिरा नगर सी-ब्लॉक स्थित कार्यालय पर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग, अधीक्षण अभियंता प्रेमलता व नवीन चंद्रा सहित सभी संबंधित एसडीओ और अवर अभियंता उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से मिलीं जनसमस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनावश्यक बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। विधायक ने कहा कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि कहीं प्रस्तावित शटडाउन जरूरी हो, तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं को समय से दी जाए ताकि उन्हें असुविधा न हो। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने जर्जर बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों के अपग्रेडेशन और तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारी खुद क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सुधार कार्य जारी हैं और सभी शिकायतों का प्राथमिकता पर समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें