फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को यात्रियों ने पीटा, देहरादून जा रही थी ट्रेन; एफआईआर हुई दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 09:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Loco pilot beaten up: रविवार को ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट राजेंद्र कुमार इंजन से उतरकर पास की बोगी में चले गए। जहां यात्रियों से उनकी कहासुनी हुई। 
 
विज्ञापन
लोको पायलट से हुई मारपीट। डेमो पिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट से आलमनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से कहासुनी व मारपीट हो गई। यात्रियों ने रेलकर्मी को पीट दिया, जिससे उसे चोटें आ गईं। चारबाग जीआरपी ने यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यात्रियों का कहना है कि लोको पायलट उनकी सीटों पर अपने परिचित को बिठा रहे थे, जबकि लोको पायलट ने बताया कि वह शाैचालय इस्तेमाल के लिए बोगी में गया था।

विज्ञापन


मामला ट्रेन संख्या 15119 जनता एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन सुबह 8:20 बजे वाराणसी से चलकर शाम करीब 4:50 बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। शाहजहांपुर में रेलवे काॅलोनी में रहने वाले लोको पायलट ट्रेन को लखनऊ से मुरादाबाद तक ले जा रहे थे, जहां उनकी ड्यूटी खत्म होनी थी और आगे दूसरे लोको पायलट को जिम्मेदारी मिलती। 

रविवार को जब ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट राजेंद्र कुमार इंजन से उतरकर पास की बोगी में चले गए। जहां यात्रियों से उनकी कहासुनी हुई, फिर यात्रियों ने उन्हें पीट दिया, जिससे उन्हें चोटें आ गईं। सूचना पर तत्काल जीआरपी माैके पर पहुंची, जिसके बाद लोको पायलट की ओर से तीन यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोको पायलट राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ट्वाॅयलेट का इस्तेमाल करने के लिए बोगी में गए थे, जहां यात्रियों ने उन्हें पीट दिया। जबकि यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई। जीआरपी ने एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सवाल यह है कि इंजन में लोको पायलटों के लिए वाॅशरूम की व्यवस्था होती है, ऐसे में लोको पायलट को बोगी में नहीं जाना चाहिए था। जीआरपी ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है

आंख और हाथ-पैर में आईं चोट
लोको पॉयलट राजेंद्र कुमार की तहरीर पर विवेक यादव, प्रदीप गुप्ता और नीरज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट की घटना में जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट राजेंद्र कुमार के आंख और हाथ पर चोटें आई। जिसके कारण ट्रेन को दूसरे लोको पॉयलट के साथ रवाना किया गया। राजेंद्र कुमार का इलाज कराया गया। उन्हें ट्रेन को लखनऊ से मुरादाबाद तक ले जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें