फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव समाप्त, शुरू हो गया बिजली का सितम

Mon, 19 May 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम में फील गुड एहसास करने वाली बिजली की बेतहाशा कटौती होने से गर्मी में जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन


चुनाव समाप्त होने के साथ ही फैजाबाद और आस पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का सितम लोगों पर कहर बरपाने लगी है।

भीषण गर्मी में दिन हो या रात शुरू हुई बेतहाशा कटौती से शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार की स्थिति है।

इस तपती गर्मी में जहां लोगों की नींद खराब हो रही हैं, वहीं पेयजल आपूर्ति की किल्लत भी शुरू हो गई है।

गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति अपना रंग दिखाने लगी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण जिले में आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल पर रही।

मतदान करीब आने के साथ बिजली लोगों को फील गुड का एहसास कराती रही लेकिन मतगणना के बाद बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बुरी तरह धड़ाम हो गया है।

दो दिनों से बिजली की बेतहाशा कटौतियों शुरू हो गई है।

हालात यह है कि सुबह की शुरूआत बिजली कटौती से होती है और मध्य रात्रि तक जारी रहती है। अयोध्या-फैजाबाद शहर में हो ही बिजली कटौती से लोग खासे परेशान हैं।

दो दिनों के दौरान रात आठ बजे से साढ़े 11 बजे से अधिक समय तक जिला अंधेरे में डूब जा रहा है।

स्थिति यह हो रही है कि लोग बिजली आने के इंतजार में सड़कों पर घूम रहे हैं।

सुबह, शाम और रात में होने वाली कटौतियों से इस भीषण उमस भरी गर्मी में सुबह छह से सात बजे बिजली कट
ती है।

जिससे 10 से 11 बजे के बीच वापस लौटने पर पेयजल आपूर्ति के बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

नागरिकों में बिजली विभाग से आपात कटौती को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की स्थिति शहरी क्षेत्र से भी बुरी हो गई है।

आपूर्ति का शेड्यूल तो सिर्फ कागजी बन गया है। सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर सहित रुदौली तहसील क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में सात से आठ घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मिलती है वहां लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है।

जर्जर लाइनों व उपकरणों के सहारे ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में स्थानीय स्तर पर होने वाली खराबी से कई क्षेत्रों में घंटों के बजाए दिनों तक बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है।

शहर से ग्रामीण इलाकों में बिजली की शुरू हुई आपात कटौती को लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को भी कारण बता रहे हैं।

बातचीत में लोग कह भी जाते हैं कि सपा को चुनाव में नकारने के कारण ही सरकार का कोप जनता को अब भुगतना पड़ रहा है।

दिन की बिजली ठप, शिकायत
बेरूगंज क्षेत्र में दिन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। केला लाल खां के जिम्मेदार अधिकारी सीयूजी फोन भी नहीं उठाते हैं।

इसकी शिकायत बैसूपाली ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने अधिशासी अभियंता से करते हुए दिन की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग किया है।

प्रधान का कहना है कि दिन में मात्र एक से दो घंटे बिजली कई किस्तों में मिल रही है, जबकि रात की बिजली ठीक है।

बताया कि केला लाल खां विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदार अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं।

विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता जीपीएन सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी से मांग भी बढ़ गई है।

लोड बढ़ने से फ्रीक्वेंसी कम होने के कारण कंट्रोल से आपात कटौती की जा रही है।

हालांकि आपात कटौती की कमी को अतिरिक्त आपूर्ति कर पूरा किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें