फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज के 31 में से 26 इलाकों की बिजली चालू

विज्ञापन
बाढ़ में डूबे ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में शुक्रवार तक 31 में से 26 इलाकों की बिजली चालू हो गई। इनमें 16 इलाकों में शुक्रवार को आपूर्ति बहाल की गई। इससे अब तक करीब 4000 घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान रोशन हो गए हैं। इन इलाकों में बाढ़ के कारण 31 ट्रांसफार्मर की बिजली बंद की गई थी, जिससे आपूर्ति 10 दिन से ज्यादा ठप रही।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन वीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कैलाश विहार, दाउदनगर, छोटे मियां फार्म ट्रांसफार्मर, शारदानगर, मामा कॉलोनी, कनौजिया चौराहा, पीली कॉलोनी, शिल्पी स्कूल, मिश्रा ऑफिस, गुप्ता प्लानिंग, नीलकंठ मंदिर प्रथम, द्वितीय, पुराना दाउदनगर की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि अब महज पांच ट्रांसफार्मर बंद हैं। उम्मीद है कि शनिवार को इनकी भी बिजली चालू कर दी जाएगी।
ई-रिक्शा, मोटर गैराज में पकड़ी बिजली चोरी

गोमतीनगर विस्तार के मलेशेमऊ में शुक्रवार को पुलिस प्रवर्तन दल ने ई रिक्शा व मोटर गैराज में बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस के मुताबिक 16 ई रिक्शा को चोरी की बिजली से चार्ज करते हुए पकड़ा गया। जांच में 9 किलोवाट लोड मिला। इसके लिए नूर आलम पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज हुई, जबकि रंजना जायसवाल निवासी सेक्टर 6 गोमतीनगर विस्तार को चोरी की बिजली से मोटर गैराज संचालित करते पकड़ा गया।

बाढ़ में डूबे ट्रांसफार्मर।

बाढ़ में डूबे ट्रांसफार्मर।

बाढ़ में डूबे ट्रांसफार्मर।

बाढ़ में डूबे ट्रांसफार्मर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें