फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन हुआ महंगा, अब लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी

Wed, 06 Jun 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली कनेक्शन महंगा हो गया है। अब कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को प्रोसेसिंग फीस, सिस्टम लोडिंग चार्ज व मीटर कास्ट समेत अन्य सेवाओं पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी का भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने जीएसटी हटाने की मांग की है। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने बीती 23 मई को बिजली कंपनियों व आईटी सेल को टैरिफ आदेश के मिसलेनियस चार्ज पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिए जाने का आदेश गुपचुप तरीके से भेज दिया।

इसके बाद मुफ्त में दिए जाने वाले कनेक्शनों पर जीएसटी की वसूली शुरू कर दी गई है। इससे सभी तरह के नए कनेक्शन महंगे हो गए हैं।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि विद्युत नियामक आयोग से अनुमति के बगैर ही यह आदेश जारी कर दिया गया है जबकि कानूनन इस तरह के बदलाव से पहले नियामक आयोग की अनुमति लिया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की दोहरी मार पडे़गी

वर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने का अभियान चला रही है, दूसरी तरह जीएसटी लगाकर कनेक्शन मंहगा कर दिया गया है। 

पावर कार्पोरेशन के इस आदेश से उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पडे़गी। पहली बार मीटर खरीदते समय जीएसटी का भुगतान किया जाता है और जब उपभोक्ता के यहां मीटर लगेगा तब भी जीएसटी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्पोरेशन को जीएसटी लगाने का आदेश वापस लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें