फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली शिकायतें दूर किए बिना दर्शा दिया निस्तारण

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के द्वारा लिखा गया पत्र
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग में नया खेल सामने आया है। फील्ड के अभियंताओं ने उपभोक्ताओं से बिना बात किए ही हेल्पलाइन 1912 पर शिकायतों को निस्तारित दर्ज कर दिया। 107 शिकायतों में से 70 का निराकरण ही नहीं किया गया। इनमें से कई मामले राजधानी के हैं।
विज्ञापन

इस फर्जीवाड़ा का खुलासा खुद ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने किया है। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल व प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को पत्र लिखकर कहा कि 18 व 19 अगस्त को जिन पीड़ितों की समस्याओं को 1912 पर निस्तारित दर्ज किया गया है, उनमें से अधिकतर फरियादियों से फील्ड के अभियंताओं ने बात तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें