राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से अलीगंज सि्थत गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में बने पंडाल में 13वे
लखनऊ। राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से अलीगंज सि्थत गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में बने पंडाल में 13वें गणेशोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हनुमान जी का अद्भुत रूप देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय झांकी कलाकार जितेंद्र बजरंगी ने जब हनुमानजी का सिंदूरी स्वरूप धारण कर उनकी लीलाओं को झांकियों के जरिये दिखाया तो भक्त झूमने लगे। इससे पहले 105 भक्तों ने गणपति बप्पा को 56 भोग चढ़ाया। संरक्षक राज कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी मौजूद रहे।
राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से अलीगंज सि्थत गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में बने पंडाल में 13वे