फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली ने कराया रतजगा, हंगामा

विज्ञापन
बिजली का फॉल्ट सही करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। गर्मी बढ़ने के साथ राजधानी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक शहर से लेकर गांवों तक हर घंटे बड़ी आबादी की बिजली गुल रही। यह संकट जेसीबी से खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कटने, ट्रांसफार्मर फुंकने, तकनीकी खराबी आने और एबीसी दगने से हुआ। इससे उपभोक्ताओं की रात की नींद भी उड़ गई। इसके विरोध में काकोरी में उपकेंद्र पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन



केबल कटा, 70 गांवों में छाया अंधेरा

काकोरी। अंधे की चौकी से मछली मंडी तक नाले के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से रविवार शाम सात बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिना सूचना के जेसीबी से खोदाई के दौरान भूमिगत 33 केवी केबल कट गया। इससे काकोरी नगर पंचायत सहित टिकैतगंज, रसूलपुर, बुधड़िया, दसदोई, शाहपुर, बसंतखेड़ा, बसरैला, सरैया, दुर्गागंज समेत 70 गांवों की बिजली रातभर गुल रही। उमस भरी गर्मी में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बेहाल रहे। इसके विरोध में उपकेंद्र पर लोगों ने हंगामा किया। करीब 12 घंटे बाद सोमवार सुबह सात बजे बिजली लौटी। एसडीओ शिव कुमारी ने बताया कि 33 केवी की चार लाइनों में से काकोरी की दो लाइनें खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थीं। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।



बिना बिजली 60 घरों में लोगों ने बिताई रात
नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर से जुड़े मुकुंद खेड़ा गांव के 60 घरों में रविवार पूरी रात अंधेरा छाया रहा। ग्रामीण सोनू, मनीराम, मलखान सिंह ने बताया कि 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) व लाइनमैन को भी सूचना दी गई। हालांकि, इसके बावजूद सोमवार सुबह आठ बजे तक कोई कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। उधर, माल उपकेंद्र के तहत आने वाले कस्बे और गांवों में भी बिजली ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में यहां बिजली ने किया परेशान...

- प्रियदर्शिनी उपकेंद्र का अजीजनगर, वसंत विहार।

- रेलवे पावर हाउस की क्रॉसिंग से मछली मंडी तक।

- चिनहट उपकेंद्र के अयोध्या रोड, दुर्गा मील।

- जीपीआरए उपकेंद्र के जानकी गार्डन, सहारा स्टेट।

- महानगर का एच पार्क, जे रोड, पांडेयटोला।

- भीखमपुर उपकेंद्र की पेपरमिल कॉलोनी।

- विश्वासखंड उपकेंद्र के विश्वास खंड में।

- नादान महल रोड उपकेंद्र का नक्खास।

- कबीरनगर उपकेंद्र के चार मोहल्ले।

- राम मनोहर लोहिया अस्पताल।

- दुबग्गा के फरीदीपुर और आसपास।

- हनुमान सेतु उपकेंद्र के हजरतगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें