फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेतन न मिलने पर बिजली मिस्त्री ने लगा लिया फंदा

Thu, 23 Apr 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिवकुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के कालिदास मार्ग निवासी सिविल अस्पताल के संविदा बिजली मिस्त्री शिवकुमार कोरी (45) ने वेतन न मिलने से आहत होकर जान दे दी। शिवकुमार के बेटे सत्यम के अनुसार, ठेकेदार तीन वर्ष से वेतन नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम शिवकुमार ने फोन पर ठेकेदार से रुपये मांगे तो दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद उनका पत्नी संतोष से भी झगड़ा हुआ। उन्होंने देर रात पिता को दुपट्टा के सहारे पंखे से लटका देखा। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी ने भी की जान देने की कोशिश : पति को फंदे से लटकता देख पत्नी संतोष देवी ने भी दीवार से सिर लड़ाकर जान देने की कोशिश की, पर मोहल्ले वालों ने उन्हें बचा लिया। सत्यम का आरोप है कि चौकी पर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर जाने पर उन्हें भगा दिया गया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें