फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से टकराई स्कूल वैन, तीन बच्चे घायल

Thu, 23 Apr 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे व क्षतिग्रस्त वैन।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में बुधवार सुबह स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा चालक के नींद आने से हुआ था। हादसे में तीन छात्र चोटिल हो गए। एक छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य के पैर में चोट आई है। वैन चालक के भी पैर में चोट आई है। हादसे के वक्त वैन में पांच बच्चे सवार थे। दरोगा हिमांशु द्विवेदी के मुताबिक सेंट फ्रांसिस के बच्चों को लेकर वैन चालक हजरतगंज जा रहा था। विनीतखंड में सुबह साढ़े छह बजे के करीब हादसा हुआ। दुर्घटना में आरव और अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर अभिनव के पिता लौलाई गांव निवासी अश्वनी प्रकाश लोहिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। दरोगा के अनुसार, इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी। पूछताछ में चालक भूपेंद्र सिंह ने झपकी आने से हादसा होना बताया है।

हादसे में घायल बच्चे व क्षतिग्रस्त वैन।

हादसे में घायल बच्चे व क्षतिग्रस्त वैन।

हादसे में घायल बच्चे व क्षतिग्रस्त वैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें