फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल जाने के डर से मोबाइल टावर पर चढ़ा इलेक्ट्रीशियन

Thu, 21 May 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा के मुर्दापुर गांव में बुधवार तड़के इलेक्ट्रीशियन अलीम जेल जाने के डर से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, शाहपुर नई कॉलोनी निवासी अलीम का पड़ोस में किराये पर रहने वाली साजिया से नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था। साजिया ने यूपी 112 पर सूचना दी थी और दुबग्गा थाने में तहरीर भी दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। अलीम को डर था कि साजिया दोबारा शिकायत कर सकती है और पुलिस उसे जेल भेज देगी। इसी डर से वह सुबह 5:15 बजे टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने मोबाइल के जरिये उससे बात की और कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अलीम नीचे उतरने को तैयार हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें