फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलीबाग के गांधीनगर में झूलते तारों से घरों में उतर रहा करंट

विज्ञापन
तेलीबाग में झूलते तार।
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग के गांधीनगर ए ब्लॉक के लोगों ने शिकायत की है कि गलियों में लटक रहे जर्जर बिजली तारों से घरों में करंट का उतर रहा है। पांच माह से लो-वोल्टेज से भी परेशान हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

उपभोक्ता सीताराम, रामसेवक यादव, दिलीप कुमार शर्मा, अमरीश कुमार यादव, विषम सिंह, रामकुमार वर्मा, विजय पाल शर्मा, शिवम साहू, सुमन सिंह, कांति साहू ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को पत्र लिखा है। अमर उजाला को भी व्यथा सुनाई है। बताया कि लो वोल्टेज से पंखे तक नहीं चल पा रहे। पानी का मोटर चलाना तो असंभव हो गया है। कीमती बिजली के उपकरण खराब हो चुके हैं। गली में झूल रहे कटे-पिटे तारों से घरों में करंट उतर आता है। गली में एक पोल लगाने और सिंगल फेज को तीन फेज लाइन बनाने की जरूरत है। इन दोनो काम से संकट दूर हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें