फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक में होगा सुधार, लखनऊ समेत 7 शहरों में चलेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहरों की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत नगर विकास विभाग ने लखनऊ समेत 7 शहरों में एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का फैसला किया है। पहले चरण में लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, इलाहाबाद व गाजियाबाद में 100-100 बसें चलेंगी, जबकि वाराणसी व इलाहाबाद में 10-10 बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य 9 शहरों में भी सिटी बसों का संचालन शुरू होगा। ये निर्णय मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई उप्र नगरीय परिवहन निधि प्रबंध समित की बैठक में लिए गए।

जिन सात शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होना है, उन शहरों में बसों की चार्जिंग के लिए सब स्टेशन समेत अन्य सुविधाओं के विकास के लिए 50.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी समिति ने मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो के निर्माण के लिए भी 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन


इस रकम से डिपो के लिए शहीद पथ स्थित वृंदावन योजना में पी-फोर पार्किंग स्थल में से 7 एकड़ भूमि क्रय की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लखनऊ में ‘इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईटीएमएस) के लिए भी 50 करोड़  की व्यवस्था नगरीय परिवहन निधि से करने के प्रस्ताव और दुबग्गा में डिपो निर्माण के लिए एलडीए से जमीन खरीदने के लिए 79.58 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को समिति ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें