फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से शहर में फर्राटा भरेगी इलेक्ट्रिक बस, एक बार चार्ज के बाद 200 किमी तक जाएगी

Tue, 03 Apr 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों पर जो इलेक्ट्र्रिक सिटी बसें उतरने वाली हैं, वह एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक फर्राटा भरेंगी। यानी सुबह से शाम तक यात्रियों को सफर कराएंगी। बस के ड्राइवर को तब अलर्ट होना पड़ेगा जब बैटरी के लो होने के संकेत आए जाएं।

विज्ञापन


ड्राइवर को उसी वक्त इलेक्ट्र्रिक बस को चार्ज करने के लिए कार्यशाला ले जाना होगा नहीं तो वह रास्ते में ही खड़ी हो जाएगी। इलेक्ट्र्रिक बस की बैटरी मोबाइल में लगने वाली जैसी होगी।

इस इलेक्ट्र्रिक बस को लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह बस लो फ्लोर मार्कोपोलो बस जैसी होगी। बस की कीमत 75 लाख रुपये है। इसमें 33 सीट और 35 यात्रियों के साइड में खड़े होने की जगह होगी।
विज्ञापन


यात्री बस के दोनों साइड में खड़े होकर सफर कर सकेंगे। इलेक्ट्र्रिक बस में दो बैटरियां होगी, जिन्हें चार्ज होने में 4 से 6 घंटे का वक्त लगेगा। बस की बैटरी को चार्ज करने का सिस्टम दुबग्गा डिपो की कार्यशाला में स्थापित किया जाएगा।

नगरीय परिवहन निदेशालय ने टाटा मोटर्स को 40 इलेक्ट्र्रिक बसें बनाने का ठेका दिया है। इलेक्ट्र्रिक बस के पहले मॉडल का ट्रायल एक जून से लखनऊ में होना है। सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी सबसे पहले इस बस का संचालन पुराने शहर की सड़कों पर कराएगी। 

65-65 किलोग्राम की होंगी दो बैटरी

इलेक्ट्र्रिक बस में दो बैटरी लगेंगी जो मोबाइल में लगने वाली जैसी होगी, लेकिन साइज बड़ा होगा। टाटा कंपनी के एक एक्जीक्यूटिव इलेक्ट्र्रिक बस में 65-65 किलो की दो बैटरियां को लगाया जाएगा जिनको लीथियम से तैयार किया जाएगा। यह बैटरियां भी काफी कीमती होगी। 
विज्ञापन

2000 किलोवाट लेंगे बिजली कनेक्शन

सिटी बस के  बेड़े में शामिल होने को आ रहीं 40 इलेक्ट्र्रिक बस का चार्जिंग सेंटर दुबग्गा डिपो की कार्यशाला बनेगी। यही कार्यशाला इलेक्ट्र्रिक बस की भी होगी। इलेक्ट्र्रिक बसों को चार्ज करने के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा 2000 किलोवाट विद्युत लोड का बिजली कनेक्शन लेना होगा। बिजली कनेक्शन आवेदन करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें