फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों से सफर करना चाहते हैं तो लखनऊ के इस मैदान की ओर करें रूख

Tue, 19 Jun 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रमाबाई अंबेडकर मैदान की पी-4 पार्किंग से होगा। स्मारक समिति के अधीन इस पार्किंग में सात एकड़ जमीन सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड को देने के लिए अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में करीब 40 बस शहर में चलाया जाना प्रस्तावित। स्मारक समिति की बोर्ड बैठक में सोमवार को हुए फैसले के बाद एनओसी सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड को दे दी जाएगी।

बोर्ड बैठक सोमवार को प्रमुख सचिव आवास के बापू भवन स्थित कार्यालय में हुई। इसमें इलैक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी जमीन दिए जाने की अनुमति का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन


बोर्ड के फैसले के मुताबिक सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड को बसों के संचालन के लिए यह जगह दी जाएगी। एनओसी में यह शर्त रहेगी कि किसी तरह से निर्माण में बदलाव सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड नहीं करेगी।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद तय करेगा किराया

- फोटो : डेमो
वहीं किसी विशेष आयोजन या रैली के समय जरूरत होने पर इस जमीन का उपयोग स्मारक समिति खुद भी कर सकेगी। एलडीए वीसी और समिति के सदस्य सचिव प्रभु एन सिंह ने बताया कि पार्किंग की जमीन मूलरूप से आवास विकास परिषद की है।

ऐसे में स्मारक समिति को उपयोग के लिए एनओसी देनी है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बस अड्डे के रूप में उपयोग के लिए किराया आवास विकास परिषद ही तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें