फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अब इलेक्ट्रिक ऑटो -टैंपो चलाने की तैयारी, चार्जिंग सिस्टम समेत वाहन की ये होगी कीमत

Mon, 18 Mar 2019 12:28 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ऑटो-टैंपो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में इलेक्ट्रिक सिटी बस के बाद अब इलेक्ट्रिक ऑटो-टैंपो (विक्रम) चलाने की तैयारी है। कंपनी ने इसके पंजीकरण के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) में आवेदन किया है। इनके संचालन से जहां सीएनजी की खपत कम होगी, वहीं यात्रियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


हालांकि सीएनजी ऑटो-टैंपो के सापेक्ष इनकी कीमत कुछ अधिक है। ऑटो-टैंपो की कीमत क्रमश 3.50 लाख और आठ लाख रुपये बताई जा रही है। इन्हें चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगेगा और एक बार की चार्जिंग में 100 किमी से अधिक दूरी तक चलेगा। आरटीओ, लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन विभाग अशोक कुमार सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रिक ऑटो-टैंपो चलाने के लिए एक कंपनी ने आवेदन किया है। परिवहन अधिकारियों के द्वारा इसकी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

परमिट लेने की नहीं होगी जरूरत

दो से तीन लाख का होगा चार्जिंग सिस्टम
संभागीय परिवहन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक ऑटो-टैंपो को चार्ज करने वाली बैटरी महंगी है। वाहनों की कीमत में लगभग 40 फीसदी लागत यानी दो से तीन लाख रुपये बैटरी चार्जिंग सिस्टम के शामिल हैं।

परमिट लेने की नहीं होगी जरूरत
इलेक्ट्रिक ऑटो-टैंपो खरीदने के बाद मालिकों को उसका संचालन कराने के लिए परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी। मालिकों को ई-रिक्शा की तर्ज पर आरटीओ में महज पंजीकरण करना होगा। हालांकि ड्राइविंग लाइसेेंस जरूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें