फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric AC Buses: परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक एसी बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Thu, 02 Jun 2022 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोह में राज्य में इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बड़े में इलेक्ट्रिक एसी बसें शामिल की जाएंगी। इसकी घोषणा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डालीबाग स्थित गंगा संस्थान सभागार में आयोजित निगम की स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोह में की। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम नीदरलैंड में इलेक्ट्रिक एसी का अध्ययन करके लौटी है। इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन से ग्रामीण को गर्मियों में राहत मिलेगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम ने प्रदेश के 97914 में से 85610 गांवों में बस सेवा मुहैया करा दी है। परिवहन निगम हर वित्तीय वर्ष में एक हजार बस अपने बेडे़े में शामिल करेगा। उन्होंने बताया कि निगम 150 करोड़ रुपये के घाटे को पीछे छोड़ते हुए अब 14 करोड़ रुपये के फायदे में पहुंच गया है। समारोह में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी, एमडी राजेंद्र प्रताप सिंह, एएमडी अन्नपूर्णा गर्ग, विशेष सचिव परिवहन अखिलेश मिश्र, प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्र शामिल रहे।

उन्होंने ने उत्कृष्ट कार्य के लिए नोएडा के आरएम विजय निगम व एसएम गौरव पांडेय को पहला पुरस्कार, झांसी के आरएम संदीप अग्रवाल व एसएम लोकेश राजपूत को द्वितीय पुरस्कार और देवीपाटन के आरएम प्रभाकर मिश्र व एसएम वीके चौधरी को तीसरे पुरस्कार के लिए शील्ड व ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं प्रमुख सचिव (परिवहन) वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि काम से ही सबकी पहचान होती। जो अधिकारी व कर्मचारी अव्यवस्था फैला रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुद्धता की शपथ लेनी होगी।
विज्ञापन


आठ साल पुरानी बसों से आगे नहीं बढ़ सकेगा निगम
निगम के पूर्व एमडी रवींद्र सिंह ने कहा कि आठ साल पुरानी बसों से निगम आगे नहीं बढ़ सकेगा। परिवहन मंत्री को हर साल निगम के बेड़े में नई बसें शामिल करना चाहिए। तरक्की के लिए हर साल बड़ा बदलाव होते रहना चाहिए।
विज्ञापन


इतने कार्मिकों का हुआ सम्मान :
240  चालक व परिचालक , 88 कार्यशाला कर्मचारी, 17 डिपो एआरएम, 3 क्षेत्रीय प्रबंधक, 3 सेवा प्रबंधक, 5 प्रवर्तन कार्मिक व 9 मुख्यालय कर्मी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें