फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन चुनाव का आगाज आज से, पहले चरण में 1.63 लाख बूथ समितियों के होंगे चुनाव

Wed, 18 Sep 2019 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा संगठन चुनाव का आगाज बुधवार से हो रहा। पहले चरण में प्रदेश में 1 लाख 63 हजार 331 पोलिंग बूथों की बूथ समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव होंगे।

विज्ञापन


भाजपा संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों का चुनाव 18 से  22 सितंबर तक चलेगा। संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश में जिला चुनाव अधिकारी, जिला सहचुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी व सेक्टर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

संगठनात्मक चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। संगठन चुनाव को लेकर जिला स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में मंडल चुनाव अधिकारी शामिल हुए। वहीं मंडल स्तर पर हुई कार्यशाला में सेक्टर चुनाव अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें