फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय हुआ बाल विकास कर्मचारी संघ का चुनावी कार्यक्रम

Mon, 19 Aug 2013 09:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया 10 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच पूरी की जाएगी। मतदान 21 अक्तूबर को होगा। इसी दिन शाम को मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए इससे पहले चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी गठित करने की तैयारी है।

वोटर लिस्ट का प्रकाशन 10 सितंबर तक कर दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी को कोई आपत्ति है तो वह इसके बाद दर्ज करा सकता है। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 16 सितंबर को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन पत्र 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से पांच बजे के बीच निदेशालय में 100 रुपये का शुल्क देकर मिलेगा। 23 सितंबर को नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

इसके बाद 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ के भवन में सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें