फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़े भाजपाई भी पहुंचाएंगे भाजपा को फायदा

Sun, 08 Sep 2013 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बढ़ती उम्र या अन्य कारणों से घर बैठ चुके पुराने भाजपाइयों के अनुभव का भी चुनावी समर में लाभ उठाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इनका न सिर्फ पार्टी की ताकत बढ़ाने के काम में उपयोग होगा बल्कि इनकी जानकारी और अनुभवों का लाभ भी उठाया जाएगा।

ऐसे लोगों का जिलावार डाटा तैयार किया जाएगा, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी इनका संवाद व संपर्क कायम रहे।

जानकारी के मुताबिक, यह योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर बनाई गई है। संघ पदाधिकारियों की बैठकों व सम्मेलनों में यह पीड़ा सार्वजनिक हो चुकी है कि हमारे जितने लोग संगठन का काम कर रहे हैं, उनसे कई गुना अधिक घर बैठे हुए हैं।

इनकी ताकत का समाज के परिवर्तन में इस्तेमाल किया जाए तो कई संगठनात्मक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

सौंपी जाएगी सलाहकार की भूमिका
पार्टी से जुड़े लोग बताते हैं कि गुजरात में इस तरह का प्रयोग करके पार्टी अपना जनाधार मजबूत कर चुकी है। अब यूपी की दुश्वारियों से निजात पाने के लिए उसी फॉर्मूले की याद आई है।
विज्ञापन


इसके तहत जिलों-जिलों में पुराने लोगों के नाम, पता और फोन नंबर की सूची बनाई जाएगी। फिर पार्टी के लोग इनके साथ जगह-जगह बैठक करके मौजूदा टीम और इन पुराने लोगों के बीच समन्वय व संपर्क स्थापित करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही उनसे पार्टी की जमीन मजबूत बनाने पर सलाह-मशविरा करेंगे। प्रत्याशियों के चयन और चुनावी तैयारियों में भी इनकी जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा।

बड़े नेता भी रहेंगे संपर्क में
इन पुराने लोगों से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सीधे संपर्क में रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र कहते हैं कि लोकसभा का आगामी चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है।

संघर्ष देश के लिए सोचने वालों और तुष्टीकरण करने वालों के बीच है। वरिष्ठों के पास अनुभव का खजाना है। पार्टी ने इसका इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें