फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तहसीलों से चुनावी समीकरण साधने की तैयारी

Sun, 27 Oct 2013 12:11 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ताधारी दल के कई नेता नई तहसीलों के जरिये लोकसभा चुनाव के समीकरण साधने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के पहले सूबे में करीब आधा दर्जन नई तहसीलें बनाई जा सकती हैं।

तीन तहसीलों के गठन की संस्तुति राजस्व परिषद की हाईपावर कमेटी शासन को कर चुकी है, जबकि बांदा और चित्रकूट जिले में एक-एक तहसीलें बढ़ने वाली हैं।

वाराणसी में गंगापुर, लखीमपुर खीरी में मितौली व सीतापुर में महोली तहसील को बनाने की मांग से जुड़े प्रस्ताव पर पिछले दिनों राजस्व परिषद ने मुहर लगा दी थी और प्रस्ताव को कैबिनेट में विचार के लिए शासन को भेज दिया था।

वाराणसी से सपा ने लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाया है। यहां से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं।

मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान

लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से सपा के युवा नेता आनंद भदौरिया उतारे गए हैं। यहां से कांग्रेस के जितिन प्रसाद सांसद हैं और केंद्रीय सरकार में मंत्री।

भदौरिया ही खीरी में मितौली के साथ महोली को भी तहसील बनाने की पैरवी कर रहे हैं। वजह, ये दोनों क्षेत्र उनके चुनाव क्षेत्र धौरहरा का हिस्सा हैं।

जानकारों के अनुसार इन तहसीलों के बनने से सपा प्रत्याशियों को वाराणसी व धौरहरा में अपने पक्ष में समीकरण बनता नजर आ रहा है।

नया प्रस्ताव बुंदेलखंड के चित्रकूट व बांदा जिले से आया है। चित्रकूट में राजापुर तहसील बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर चुके हैं।

लिहाजा इसका तहसील बनना तय माना जा रहा है। राजापुर को वहां के लोग गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के रूप में मानते हैं।

चित्रकूट में नई तहसील बनती है तो इसका असर बांदा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव समीकरण पर पड़ना तय माना जा रहा है। वजह, बांदा लोकसभा क्षेत्र में बांदा व चित्रकूट दोनों जिलों की विधानसभाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बिना पानी पिये बोले मोदी

सपा ने यहां से अपने मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल का टिकट काटकर उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त को प्रत्याशी बनाया है। पटेल बाद में बसपा में चले गए और अब बसपा के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


रही बांदा की बात तो वहां पैलानी नाम से नई तहसील बनाने पर विचार हो रहा है। इसके लिए भी निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से ही आया है।

सूत्रों के अनुसार राजस्व परिषद की हाईपावर कमेटी ने बीते 21 अक्तूबर को राजापुर व पैलानी तहसीलों के प्रस्ताव पर भी विचार किया।

माना जा रहा है कि जल्दी ही वह अपनी संस्तुति शासन को भेज देगी। सपा के लोगों को पैलानी के तहसील बनने से बांदा के साथ-साथ हमीरपुर सीट का भी समीकरण बनता नजर आ रहा है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें