उप्र. राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव
बुधवार को होगा।
मतदान के लिए टीमें क्षेत्रों को रवाना कर दी गई हैं।
राजधानी में मतदान राणा प्रताप मार्ग स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल में सुबह
10 से शाम पांच बजे तक होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा ने
बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के कुल 18 पदों में से 6 पदों के लिए चुनाव
हो रहा है।
12 पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ
है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में बीएन सिंह, पीआर चौधरी, केबी
गुप्ता, सीपी सिंह, डीसी दीक्षित, जय शंकर राय, जटा शंकर मिश्रा, दिनेश
अग्रवाल, अजय कुमार द्विवेदी, राजीव सिंह, विजय कुमार गुप्ता और संजय
गुप्ता है।
महासचिव पद पर दिनेश चंद्र दीक्षित का निर्वाचन निर्विरोध हुआ
है।