फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने आज जाएंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में वोटिंग कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों से 11 जून को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में जिले के एक ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 96 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर 12 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से जिले के सात ब्लॉकों में पंचायत उपचुनाव का मतदान कराने की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर 14 जून को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने 12 जून को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान कराने के लिए ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत लुचूईया, सेखुईकला व सेमरहना में सदस्य सीटों के 34 वार्डों मतदान कराया जाएगा। हरैया सतघरवा ब्लॉक में तुरकौलिया-कोड़री के दो पोलिंग बूथों पर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट और 38 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर ग्राम पंचायत फुलवरिया, सकरी, किला, बेलवा, गोपालपुर, भगता, सिंकदरबोझी व कोड़री में पोलिंग पार्टियां को मतदान कराना है।
बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत ओड़ाझार में प्रधान पद के एक बूथ पर मतदान कराने पोलिंग पार्टियां जाएंगी। पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल बंजरिया, मध्य नगर, तिलकहना व हरैया चंदरासी में भेजा जाएगा। उतरौला ब्लॉक में पनवापुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक सीट पर पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मझारी वाछिल, गिद्घौर व नंदमहरा में ग्राम पंचायत सदस्य सीट पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में रिक्त सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 जून को मतगणना कराकर विजई दावेदारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी जिससे गांवों में विकास कार्यों के रफ्तार को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें