राज्यसभा की दो खाली सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है।
यूपी की दो सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी।
ये सीटें सपा के राज्यसभा सांसद मोहन सिंह के निधन हो जाने व कांग्रेस के रशीद मसूद के अयोग्य करार दिए जाने के कारण खाली हुई हैं।
दोनों ही सीटों के लिए नामांकन पत्र तीन दिसंबर को जारी किए जाएंगे। 10 दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे।
11 को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल होगी। 13 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)