राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 जिला पंचायत सदस्य, 198 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 172 ग्राम प्रधान तथा 2979 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना के समय रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।