निर्वाचन आयोग से आने वाले निर्वाचक फॉर्म की भाषा को समझने में मतदान कार्मिकों को दिक्कत होती है। यही वजह है कि कई बार वे फॉर्म नहीं भर पाते। इस दिक्कत को दूर करने के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इन फॉर्म को आसान तरीके से फॉर्मेट कराया है। इसकी बुकलेट में हर भाग की एक हेडलाइन बनाते हुए इसे आसान बनाया गया है।
इंटरनेट चालू रहे, इसके लिए वैकल्पिक योजना
रवानगी स्थल पर सबसे बड़ी दिक्कत मोबाइल पर काउंटर की लोकेशन देखने के अलावा व्हाट्सएप, सामान्य कॉल या अन्य तरीके से कम्युनिकेट करने के समय इंटरनेट और सिग्नल की दिक्कत आती है। 30 हजार से अधिक कार्मिक एक साथ एक ही जगह होते हैं। इससे सिग्नल टैरिफ जाम होने लगता है। इस परेशानी को भी दूर करने के लिए एसओपी में शामिल करते हुए सिग्नल बूस्टर टावर, तीन से अधिक कंपनियों के वाईफाई इंटरनेट स्मृति उपवन में उपलब्ध रहेंगे।