फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PCF: पीसीएफ से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य की विदाई की तैयारी, चुनाव का कार्यक्रम जारी

Sat, 28 May 2022 01:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीसीएफ के सदस्य व सभापति के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सदस्यों का चुनाव 13 और सभापति का 14 जून को होगा। भाजपा को बहुमत मिलना तय है।
विज्ञापन
आदित्य यादव व उनके पिता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बढ़ती राजनीतिक तल्खी के बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फैडरेशन (पीसीएफ) के सभापति से पद से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने पीसीएफ की प्रबंध समिति और सभापति चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आदित्य यादव दिसंबर 2016 में पीसीएफ के निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल 2021 में समाप्त हो गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने आदित्य की याचिका पर फैसला सुनाते हुए पीसीएफ सभापति का चुनाव न होने तक उन्हें सभापति रखने का आदेश जारी किया। पीसीएफ को छोड़कर सभी सहकारी संस्थाओं में सभापति, उप सभापति और प्रबंध समिति के सदस्य पद पर भाजपा के कार्यकर्ता काबिज हैं।

प्रदेश सरकार ने अब पीसीएफ को भी सपा के कब्जे से मुक्त कराने की तैयारी शुरू की है। पीसीएफ की 15 सदस्यीय प्रबंध समिति और सभापति के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। सदस्यों का चुनाव 13 और सभापति का 14 जून को होगा। प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव विभिन्न सहकारी संस्थाओं से नामित प्रतिनिधि करेंगे। अधिकांश प्रतिनिधि भाजपा से हैं इसलिए प्रबंध समिति में भाजपा को बहुमत मिलना तय है। प्रबंध समिति के सदस्यों की ओर से सभापति का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में सभापति की कुर्सी पर भी भाजपा के काबिज होने की संभावना है। हालांकि शिवपाल को सहकारिता का दिग्गज माना जाता है। वह अपने बेटे की कुर्सी बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उधर, भाजपा की ओर से पीसीएफ चुनाव की कमान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर खुद संभाल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और राठौर ने बीते दिनों पीसीएफ चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें