फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग जल्द करे चुनाव तिथियों का एलान : मायावती

Thu, 18 Aug 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के भीतर उभरे अंतर्कलह के बहाने नया सियासी तीर चलाया है। उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों का एलान जल्द से जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


यहां जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि सूबे में पहले से ही जंगलराज जैसे हालात हैं। मगर, वर्षों से सत्ताधारी सपा के प्रथम परिवार के कुनबे में जारी लड़ाई खुलकर सड़क पर आ गई है।

इस अंतर्कलह से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने लगी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में और ज्यादा अव्यवस्था फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

अव्यवस्‍था से बचाने के लिए जल्द करें तिथि का एलान

- फोटो : amar ujala
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को अव्यवस्था से बचाने के लिए चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान जल्द करने की तैयारी कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैसे तो केंद्र की भाजपा सरकार को प्रदेश में जंगलराज को देखते हुए काफी पहले ही राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, लेकिन प्रदेश में भाजपा की कमजोर स्थिति की वजह से ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। भाजपा और सपा प्रदेश में चुनाव जितना हो सके टालना चाह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें