फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधान परिषद की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, यहां देखें

Thu, 24 Aug 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए  तारीखों का ऐलान कर दिया। इन चारों सीटों के लिए 29 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन शुरू हो जाएंगे। पांच सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। 15 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


विधान परिषद में बुक्कल नवाब, यशवंत, सरोजिनी अग्रवाल व अशोक बाजपेई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुईं चार सीटों के लिए चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। 29 अगस्त को इन सीटों की अधिसूचना जारी की जाएगी। पांच सितंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। छह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

आठ सितंबर तक नाम वापसी की समय सीमा दी गई है। 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। 15 सितंबर को ही देर रात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें