उत्तर प्रदेश में चल रहे सपा के सियासी घमासान के बीच आज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यूपी में 403 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होगा जिसमें पहले चरण का मतदान 11 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी को, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवें चरण का 4 मार्च और सातवें और आखिरी चरण का मतदान आठ मार्च को होगा। मतगणना 11 मार्च को होगी।
यूपी में खास मुकाबला सपा, भाजपा और बसपा के बीच है। कांग्रेस भी अपनी जगह बनाने की कोशिश में है। किसी दल के साथ गठबंधन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
सपा जहां घर के झगड़े में उलझी है वहीं बीजेपी हाल ही में लखनऊ में हुई रैली से काफी उत्साहित है। वहीं बसपा नोटबंदी को मुद्दा बनाते हुए जातीय आधार पर मैदान में होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों के खर्च पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
यूपी में अभी समाजवादी पार्टी की सरकार है। 403 विधानसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय समाजवादी पार्टी के पास 229 सीटें हैं। दूसरे नंबर पर बसपा है। उसके पास 80 सीटे हैं। भाजपा के पास 40 और कांग्रेस के पास 28 सीटें हैं।
यहां देखें जरूरी तारीखें
चुनाव
- फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरु हो जायेगी और आठ मार्च तक चुनाव का कार्यक्रम चलेगा। 11 मार्च को मतगणना होगा। प्रथम चरण में 15 जिलों के 73 विधानसभा सीटों के लिए 17 जनवरी को नोटीफिकेशन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 27 जनवरी को पर्चा वापसी तथा 11 फरवरी को मतदान होगा।
द्वितीय चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा सीटों के लिए 20 जनवरी नोटीफिकेशन, नामांकन की अंतिम तिथि 27 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच 28 जनवरी को, पर्चा वापसी 30 जनवरी को और मतदान 15 फरवरी को होगा।
तीसरे चरण में 12 जिलों के 69 विधानसभा सीटों पर 24 जनवरी को नोटीफिकेशन, नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच 2 फरवरी, पर्चा वापसी 4 फरवरी और मतदान 19 फरवरी को होगा।
28 लाख खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
मतदाता
चौथे चरण में 12 जिलों के 53 विधानसभा सीटों के लिए 30 जनवरी को नोटीफिकेशन, नामांकन की अंतिम तिथि 6 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी, पर्चा वापसी 9 फरवरी तथा मतदान 23 फरवरी को होगा।
पांचवे चरण में 11 जिलों के 62 विधानसभा सीटों पर नोटीफिकेशन 2 फरवरी, नामांकन की अंतिम तिथि 9 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 11 फरवरी, पर्चा वापसी 13 फरवरी तथा 27 फरवरी को मतदान होगा।
छठवें चरण में 7 जिलों के 49 विधानसभा सीटों के लिए नोटीफिकेशन 8 फरवरी, नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, पर्चा वापसी 18 फरवरी और 4 मार्च को मतदान होगा। छठवें चरण में बलिया आदि जिलों का मतदान होगा।
सातवें चरण में 7 जिलों में 40 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 20 फरवरी, पर्चा वापसी 22 फरवरी और मतदान 8 मार्च को होगा। इस चरण में गाजीपुर, बनारस, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही आदि जिले है। मतगणना 11 मार्च को होगा। उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपया तक है।