फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का नया चुनाव चिह्न 'स्टूल', चुनाव आयोग ने किया आवंटित

Tue, 28 Dec 2021 11:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा को नया चुनाव चिन्ह  'स्टूल' आवंटित किया है। चाबी हरियाणा में एक राजनैतिक पार्टी को पिछले दिनों आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को नया चुनाव चिन्ह  'स्टूल' आवंटित किया है। अभी तक उनका चुनाव चिह्न चाबी हुआ करता था।

विज्ञापन


चाबी चुनाव चिह्न अभी पिछले दिनों हरियाणा की एक राजनैतिक पार्टी को दिया जा चुका है। अत: आयोग ने प्रसपा को स्टूल चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

यूपी चुनाव 2022 के लिए सपा व प्रसपा का गठबंधन तय हो गया है। शिवपाल यादव ने कहा दिया है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा से गठबंधन कर रहे हैं।

सपा और प्रसपा के साथ-साथ रहने को लेकर लंबे समय से संकेत मिल रहे थे। 16 दिसंबर को दोनों दलों ने गठबंधन की घोषणा की। दरअसल, समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ रही है। अब तक कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है। सामाजिक गठजोड़ को देखते हुए सपा मजबूत भी नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें