फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को शपथ लेंगे यूपी के चुने गए मेयर और पार्षद, जारी हुआ कार्यक्रम

Fri, 08 Dec 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवनिर्वाचित मेयरों, सीएम योगी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयर और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चेयरमैनों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होगा। इसकी अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के निर्वाचित पदाधिकारियों के संबंध में अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी थी।

प्रमुख सचिव ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शपथ ग्रहण की रूपरेखा तय चर्चा की। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह हुआ कि 12 दिसंबर को इन्हें शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 13 दिसंबर को नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन को लखनऊ बुलाया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री उन्हें संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें