फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र पंचायत अंतर्गत ब्लाक प्रमुख तथा उप-प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) मार्कंडेय शाही ने बताया कि क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर जनपद के शेष 15 विकाखंडों में निर्वाचन कराए जाएंगे। 8 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक नाम निर्देशन, 08 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रोे की संवीक्षा, 09 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवारी वापसी, 10 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक ममतदान कार्य तथा 10 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जाएगा। शाही ने बताया कि प्रमुख तथा उपप्रमुख का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा, नियमावली-1994 के नियम-7 के अधीन वर्ष 2021 में नवनिर्वाचित क्षेत्र के लिए पंचायत सदस्यों की फोटोयुक्त सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रमुख क्षेत्र पंचायतों का आरक्षण
जिले मे मुजेहना ब्लाक को छोड़कर शेष 15 ब्लॉकों में चुनाव होंगे। पण्डरी कृपाल ब्लाक अनुसूचित जाति महिला, झंझरी महिला, इटियाथोक अनारक्षित, रूपईडीह महिला, हलधरमऊ अनारक्षित, परसपुर महिला, कटरा बाजार अनारक्षित, करनैलगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नवाबगंज अनारक्षित, बेलसर अनारक्षित, वजीरगंज अन्य पिछड़ा वर्ग, मनकापुर अनुसूचित जाति, छपिया अनुसूचित जाति तथा बभनजोत में प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
ब्लाकवार सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों की नियुक्ति हुई
प्रमुख चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी(प्रमुख क्षत्र पंचायत) मार्कण्डेय शाही ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान को ब्लाक पण्डरीकृपाल, एक्सईएन बाढ़ खण्ड बीएन शुक्ला को झंझरी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण खण्ड श्रीराम गुप्ता को इटियाथोक, एक्सईएन जल निगम मुकीम अहमद को रूपईडीह, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह को हलधरमऊ, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह को परसपुर, पीओ डूडा विनोद कुमार सिंह को कटरा बाजार, एक्सईएन सरयू खंड-1 सतीश कुमार को करनैलगंज, सहायक निरीक्षण निबंधन स्टाम्प मनोज कुमार श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग मंगलेश सिंह पालीवाल को बेलसर, एसओसी जगदीप यादव को तरबगंज, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह को वजीरगंज, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-2 आरवीके सिंह को मनकापुर, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी प्रांतीय खण्ड देवेन्द्रमणि को छपिया, डीडी एगीकल्चर डा मुकुल तिवारी को बभनजोत को एआरओ बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खण्ड-3 दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-2 मनोज कुमार तथा अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खण्ड-पंचम नजीमुद्दीन हसन को बतौर एआरओ रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें