फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला शव; पुलिस कर रही जांच

Thu, 24 Sep 2026 09:36 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार रात 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में उसकी लाश मिली। घरवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां बुजुर्ग महिला का शव गांव के बाहर खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मु्आयना करके घटना की जानकारी ली। 

ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना में गांव के ही तीन युवकों के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, महिला के सर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और महिला के साथ किसी तरह की आपराधिक घटना की पुष्टि हो सकेगी। मामले में तीन लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें