फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग को जहर देकर मारा गया था, बहू व उसका प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। रसूलपुर गांव के रहने वाले बुजुर्ग भारत की हत्या शरबत में जहर देने से हुई थी। इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट के आने पर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बुजुर्ग की बहू मालती और उसके प्रेमी रंजीत को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध का विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग को जहर देकर मारा था।
समेसी का मजरा रसूलपुर गांव निवासी नीरज के अनुसार, 18 मई को वह मजदूरी करने गया था। इस बीच उसकी पत्नी ने खाने और शरबत में जहर मिलाकर पिता भारत को दे दिया था।
इससे उनकी मौत हो गई थी। रात को जब वह लौटा तो पिता घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर मृत हालत में पड़े थे। मुंह से झाग निकला हुआ था। 19 मई की सुबह मृतक के बेटे ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज नितिन सिंह कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई विसरा की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि बुजुर्ग की जहर देकर हत्या की गई थी। इस आधार पर शनिवार को पुलिस ने मृतक की बहू और गांव के रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें