फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर

Mon, 09 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में मुलायम तिराहे के पास शनिवार सुबह टहलने निकले बुजुर्ग हरीश कुमार दीक्षित (62) पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। बुजुर्ग को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


जानकीपुरम विस्तार के अभिषेकपुरम निवासी हरीश कुमार दीक्षित (62) राज्य नगरीय विकास अभिकरण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे आकाश ने बताया कि पिता रोजाना की तरह सुबह 5:30 बजे अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। मुलायम तिराहे से लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप डाला उनसे पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पिकअप चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें