फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात दिन तक बुजुर्ग को टरकाया, फिर दर्ज की चोरी की एफआईआर

Sun, 15 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसते दिखे दो चोर।
विज्ञापन
गुडंबा। आदिल नगर स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य इम्तियाज अहमद सिद्दीकी के मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बावजूद टेढ़ी पुलिया चौकी प्रभारी ने सात दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की। लगातार चक्कर लगाने के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर से शिकायत की तब शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इम्तियाज अहमद सिद्दीकी के मुताबिक वह सरकारी कॉलेज में प्राचार्य रह चुके हैं। वह छह नवंबर को परिवार के साथ अंबेडकरनगर के टांडा में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। सात नवंबर की शाम लौटे तो घर के चारों कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारियों का सामान बिखरा था। चोर बिजली के खंभे के सहारे घर में घुसे थे। चोरों ने चार सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर उन्हें डीवीआर से अलग कर दिया और डीवीआर उठा ले गए।
पीड़ित के मुताबिक, चोर सोने के दो कान के टॉप्स, चांदी की एक जोड़ी पायल, दस हजार रुपये और करीब पांच हजार रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गए। पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं।
विज्ञापन

इम्तियाज का आरोप है कि उन्होंने सात नवंबर को टेढ़ी पुलिया चौकी प्रभारी सौरभ सिंह को तहरीर दी थी, लेकिन उन्हें लगातार टरकाया जाता रहा। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसते दिखे दो चोर।

सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसते दिखे दो चोर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें